तीसरी बार भाजपा में भरोसे के लिए मतदाताओं को नमन : नायब सिंह सैनी

सभी पहुलओं पर की जाएगी समीक्षा, लोगों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे

तीसरी बार भाजपा में भरोसे के लिए मतदाताओं को नमन : नायब सिंह सैनी

करनाल :  प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नवनिर्वाचित विधायक नायब सिंह सैनी ने अपनी ऐतिहासिक जीत पर कहा कि वह करनाल की जनता के अभारी है कि उन्होंने अपना विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भी आभारी है जिन्होंने उन पर भरोसा जताया। तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बन रही है। हरियाणा और देश भर में हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि करनाल की जनता ने भाजपा सरकार के साढ़े नौ साल के कार्यकाल को अपना आशीर्वाद दिया।

उन्हें जो जीत का उपहार मिला है उसके लिए वह करनाल की जनता के आभारी है। वह करनाल की जनता को नमन करते है। उनके दरवाजे करनाल के लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाई है वह अपने आप में उल्लेखनीय है। वह मनोहर लाल के साथ मिलकर हरियाणा को बुलंदियों पर ले जाऐंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद उन्हें नैतिक बल प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की हार हुई है उसकी समीक्षा की जाएगी। राजनैतिक स्तर पर सभी पहुलाओं को समीक्षा में रखा जाएगा। जिसके बाद आगे के लिए सुधार किया जाएगा।