सऊदी सैन्य इकाई बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के लिए मिस्र पहुंचीं

‘ब्राइट स्टार सैन्य अभ्यास’ 14 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 34 देशों के 8,000 सैनिक हिस्सा लेंगे

सऊदी सैन्य इकाई बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के लिए मिस्र पहुंचीं

रियाद : सऊदी अरब की सैन्य इकाई एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए गुरुवार को मिस्र पहुंची। यह जानकारी सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने दी। मिस्र डेली न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, भूमध्य सागर में मोहम्मद नागुइब सैन्य अड्डे पर गुरुवार को शुरू हुआ ‘ब्राइट स्टार सैन्य अभ्यास’ 14 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 34 देशों के 8,000 सैनिक हिस्सा लेंगे।

मिस्र की मीडिया आउटलेट ने कहा कि इस अभ्यास में जमीनी सैन्य बल, पैदल सेना, तोपखाना इकाइयां, नौसेना, वायु सेना और विशेष अभियान बल शामिल हैं। एसपीए ने सऊदी सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण एवं विकास प्राधिकरण के प्रमुख अदेल अल-बालावी के हवाले से कहा कि यह अभ्यास इसमें शामिल देशों को अपनो अनुभवों का आदान-प्रदान करने और संयुक्त अभियानों का समन्वय करने का अवसर प्रदान करता है। ब्राइट स्टार बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास की शुरुआत 1980 में मिस्र और इजरायल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति संधि के भाग के रूप में हुई थी। यह प्रत्येक दो वर्षों में अमेरिका के सहयोग से मिस्र द्वारा आयोजित किया जाता है।