सुक्खू सरकार पर भड़के सुरेश कश्यप

हिमाचल की जनता के साथ किया विश्वासघात : बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस ने गुमराह करके पाई सत्ता

सुक्खू सरकार पर भड़के सुरेश कश्यप

पांवटा साहिब- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बुधवार को हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शिव मंदिर धर्मशाला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की 2 दिवसीय कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की गई। इसमें सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करके सत्ता में आई है। आते ही जनता के साथ विश्वासघात किया है। सरकार बनते ही कांग्रेस की सरकार ने तानाशाहीपूर्ण रवैये से पूर्व जयराम सरकार द्वारा खोले गए कार्यालय बंद कर दिए, जिससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं।

दफ्तर बंद करने से जनता में रोष

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में भी कांग्रेस सरकार ने 68 संस्थानों को डि-नोटिफाई किया। इन संस्थानों के बंद करने से जिले की जनता में भारी रोष है। भाजपा सिरमौर के पांचों मंडलों ने रोष प्रदर्शन करके स्ष्ठरू के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजें हैं। आज से सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। सुरेश कश्यप ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। 25 फरवरी से 5 मार्च तक हर जिले में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इन रैलियों में केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय तानाशाहीपूर्ण तो है ही, प्रदेश व जिला सिरमौर के विकास के साथ खिलवाड़ और धोखा है।