अंत्योदय महासम्मेलन में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

अंत्योदय महासम्मेलन में महिलाओं की भागेदारी देखने को मिली

अंत्योदय महासम्मेलन में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

हरियाणा : अंत्योदय महासम्मेलन में महिलाओं की भागेदारी देखने को मिली। कुल 17 में से 5 प्रवेश द्वारा केवल महिलाओं के लिये बनाये गये थे। पांचों पर प्रवेश के लिये महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिला पुलिस कर्मियों में भी आगंतुक महिलाओं के लिये प्रवेश करवाने में उत्सुकता देखने को मिली। लाभार्थियों के साथ-साथ कुछ महिलाओं को चूल्हा चौकी का निपटा कर केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को सुनने पहुंची थी। मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम में भी महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही है। कुछ महिलाओं का कहना था कि उनके पड़ोस के गांव व शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम हुआ, था उस समय किसी कारणवश मुख्यमंत्री को सुनने नहीं पहुंच सकी थी। इसलिये आज कुछ संगिनियों के साथ यहां पहुंची हैं। पहली बार 50 प्रतिशत से अधिक पंचायती राज संस्थाओं में पढ़ी लिखी महिलाओं की भागीदारिता मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रयासों से संभव हुई है। जनसंवाद कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ मंच सांझा कर महिला सरपंच खुद  को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। आज अंत्योदय महासम्मेलन भी मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम से कम नहीं है और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर समाज में संदेश दिया है कि वे अब घूंघट की आड़ में चूल्हा चौकी तक सीमित नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में पुरूषों के मुकाबले आगे हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने महिलाओं को ऐसा अवसर प्रदान किया है इसके लिये कई महिलाओं ने खुले मन से सीएम की तारीफ की। कुछ का कहना था कि मुख्यमंत्री ने पढ़ी लिखी पंचायत देने के लिये सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी, यह देश में किसी छिपा नहीं है।