यादव आज मीसाबंदी सम्मेलन में लेंगे भाग

इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संघ (मीसाबंदी) के सम्मेलन में भाग लेंगे

यादव आज मीसाबंदी सम्मेलन में लेंगे भाग

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मीसाबंदियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव दोपहर को दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संघ (मीसाबंदी) के सम्मेलन में भाग लेंगे। अपराह्न लगभग चार बजे वे भोपाल से दिल्ली रवाना होंगे। रात को वे दिल्ली में सांसदों के साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे।