विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से 31 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किया जाते हैं। इन पुरस्कारों में श्रीमती सुषमा स्वराज पुरुस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नों देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से 31 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़ - महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से 31 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाईट www.wcdhry.gov.in  पर सम्पर्क किया जा सकता है।
 
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किया जाते हैं। इन पुरस्कारों में श्रीमती सुषमा स्वराज पुरुस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नों देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 
 
उन्होंने बताया कि लाईफ टाईम अचीवर्स पुरस्कार के लिए 51 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, एएनएम, महिला एपीएचडब्लू (दो पुरस्कारों) के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, साक्षर महिला समूह सदस्य के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र एवं सरकारी कर्मचारी के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र व सामाजिक कार्यकर्ता (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी के (दो पुरस्कार) के लिए 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं।