मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता श्री शरद यादव के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से भेंट कर उनका ढांढस बंधाया और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता श्री शरद यादव के निधन पर जताया शोक

चंडीगढ़ – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू नेता श्री शरद यादव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और नई दिल्ली में उनके निवास स्थान पहुँच कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से भेंट कर उनका ढांढस बंधाया और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि वरिष्ठ नेता श्री शरद यादव जी के निधन की ख़बर अत्यंत दुःखद है। उन्होंने सदैव समाज के कमज़ोर वर्गों की आवाज़ को उठाया। उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है।