विधायक के आईना दिखाने के बाद भी नहीं सुधरे हालत

लोग घरों का कचरा यहां-वहां फैंकने को मजबूर, अंडरब्रिज की दीवारों के पास लगे कूड़े के ढ़ेर

विधायक के आईना दिखाने के बाद भी नहीं सुधरे हालत

बराड़ा- बराड़ा में नपा प्रशासन को आईना दिखाते हुए बीते दिनों हल्का विधायक वरूण चौधरी ने ख्ुाद कस्सी लेकर साफ-सफाई की थी लेकिन विधायक के नपा प्रशासन को आईना दिखाने के बाद भी हालात में कोई भी सुधार दिखता नजर नहीं आ रहा। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की योजना भी ठंडे बस्ते में पड़ती नजर आ रही है। लोगों की माने तो डोर-टू-डोर कू डा उठाने वाले भी कभी-कभार ही घरों में कूड़ा उठाने को आ रहे है। स्थानीय लोग सफाई टैक्स देने के बावजूद भी अपने घरों का प्रतिदिन का यहां-वहां गिराने को मजबूर हो रहे है। ऐसे में सफाई के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च होने के  बाद भी शहर में सफाई  व्यवस्था चरमाई हुई है।
बॉक्स:-
अंडरब्रिज की दीवारों के पास लगे कूड़े के ढेर:- मिली जानकारी के अनुसार नपा प्रशासन की ओर से सडक़ों से कूड़ा उठाने के लिए तो दो-तीन ट्रालियां लगाई है लेकिन डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य नियमित रूप से न होने के कारण लोग अपने घरों का कूड़ा यहां-वहां खाली जगह पर डालने को मजबूर है। कई लोग तो अपना घरों का कूड़ा खाली पड़े प्लाटों या अन्य खाली पड़ी जगहों पर डाल रहे है। जोकि नपा के सफाई अभियान की पोल खोल रहा है। अंडरब्रिज की दीवारों के पास कूड़ें के बड़े-बड़े ढेर लगते जा रहै है जहां स्थानीय लोग अपना कूड़ा डालने को मजबूर हो रहे है। मेन बाजार में जब मीडिया की टीम ने सर्च किया तो पाया कि अंडर पास की दीवारों के पास कूड़े के ढेर दिखाई दिए। जहां पर काफी मात्रा में गंदगी फैली हुई थी। प्लास्टिक की थैलियां व घरों का कचरा बड़ी मात्रा में यहां जमा था। जिस पर नपा प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा था।
बॉक्स:-
गंदगी से दुकानदार परेशान:-कूड़ा उठाने न आने वाले कर्मचारियों से परेशान लोग मेन बाजार में अंडरब्रिज के बाहरी दीवारों के साथ लोग अपनी दुकानों व घरों का कूड़ा-कचरा डालने को मजबूर है। इस कचरे से सारा दिन बदबू उठती रहती है। जिससे राहगीर व स्थानीय दुकानदार परेशान है। कई बार तो हवा चलने से कूड़े के ढेर में पड़ी प्लास्टिक की गंदी थैलियां सडक़ तक आ जाती है। जोकि उड़ती फिरती रहती है। ऐसा लगता है कि विधायक वरूण चौधरी के द्वारा गंदगी का मुद्दा गंभीरता से उठाए जाने के बाद भी नपा प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।