आप ने वॉलिंटियर ऐप के माध्यम से सदस्यता अभियान शुरू किया

आम आदमी पार्टी की ओर से शहर की कांबोज धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

आप ने वॉलिंटियर ऐप के माध्यम से सदस्यता अभियान शुरू किया

रादौर-आम आदमी पार्टी की ओर से शहर की कांबोज धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने परे प्रदेश में अपनी वॉलिंटियर ऐप को डाउनलोड करके सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी का उद्देश्य हर गांव में हर घर में आम आदमी पार्टी का सदस्य बनाना है। जिससे हर गांव में आम आदमी पार्टी की नीतियों को समझ सके। आज हर एक व्यक्ति के पास मोबाइल फोन अवश्य है।

इसलिए पार्टी वालंटियर ऐप के माध्यम से हर ग्रामीण को जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा के षड्यंत्र को जनता भली भांति जान चुकी है। भाजपा ने अपने चहेतों को बचाने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा दिया है। लेकिन ईमानदारी से काम करने वाले शिक्षा मंत्री दिल्ली मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया है। देश की जनता सब जानती है। जनता समय आने पर उनको अपना जवाब देगी। प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का होगा। इस अवसर पर नरेशलाल कांबोज, रणधीर चौधरी, शिवकुमार शास्त्री, रूपेश पलाका, सतीश शर्मा धौडंग, पवन कांबोज व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।