बिहार के मुख्यमंत्री का विधानसभा में ब्यान नीचता की पराकाष्ठा : अनिल विज

गृह मंत्री बोले, बिहार के सभी विधायकों को नीतीश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर मुख्यमंत्री के पद से हटा देना चाहिए

बिहार के मुख्यमंत्री का विधानसभा में ब्यान नीचता की पराकाष्ठा : अनिल विज

चंडीगढ़ : गृह मंत्री अनिल विज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए गए वक्तव्य की कडी निंदा करते हुए कहा कि यह नीचता की पराकाष्ठा हैं और बिहार के सभी विधायकों को पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर नीतीश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा देना चाहिए।
विज ने ट्वीट करके कहा कि जो कुछ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की विधान सभा में कहा है वह नीचता की पराकाष्ठा है। बिहार विधानसभा के सभी विधायकों को पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर नीतीश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहिए।  
गौरतलब है कि गत दिवस बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ब्यान दिया था जिसकी काफी चर्चा हो रही है और इस ब्यान की काफी लोग निंदा कर रहे हैं।