दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी बस के ब्रेक हुए फेल

ड्राइवर की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टला, कुछ को लगी मामूली चोटें

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी बस के ब्रेक हुए फेल

कुरुक्षेत्र : दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार को उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब रोडवेज बस की अचान क ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को हाईवे से नीचे खद्दानों में उतार दिया।बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र डिपो की बस सुबह चंडीगढ़ के लिए चली थी। जैसे ही शाहाबाद के गांव रत्नगढ़ के पास बस पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल हो गए।

चालक धर्मवीर ने तत्काल ही बस को हाईवे के नीचे खद्दानों में उतार दिया, जिस दौरान बस पलटने से भी बच गई। उस समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से दो को हल्की चोटें आई। हादसे के दौरान यात्रियां में दहशत फैल गई। घायल यात्रियों को अस्पताल भेज दिया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो घटना का जायजा लिया। चालक धर्मवीर ने बताया कि अचानक ब्रेक कैसे फेल हुए, वे समझ नहीं पाए हैं लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए।