सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

रवि को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे कल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में आज एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो लोगों के घरों को बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर की एक बस्ती मे नजूल की जमीन पर बने रवि चौधरी के मकान को बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया। रवि को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे कल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले के एक अन्य आरोपी अतुल बढोलिया के घर पर भी बुलडोजर चला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर के उदयपुर में बने अतुल के घर के कुछ अवैध हिस्से को आज गिरा दिया गया। अतुल और रवि दोनों नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में जेल में है। इन दोनों को कल एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बच्ची की हालत बेहद गंभीर है।