डी पी गुप्ता होंगे मध्यप्रदेश के नए परिवहन आयुक्त

इस संबंध में देर रात गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए

डी पी गुप्ता होंगे मध्यप्रदेश के नए परिवहन आयुक्त

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी डी पी गुप्ता को राज्य का नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में देर रात गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए। वर्ष 1994 बैच के अधिकारी श्री गुप्ता अब तक प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ थे। गृह विभाग ने उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंप दी हैं।

इसके अलावा इंदौर देहात में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ राकेश गुप्ता को नगरीय पुलिस जिला इंदौर में पुलिस आयुक्त पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) अनुराग को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर देहात जोन पदस्थ किया गया है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक विसबल, इंदौर रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।