पुणे-नासिक हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा

एसयूवी ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौके पर हई मौत सडक़ पार करते हुए था हादसा, 12 महिलाए गंभीर

पुणे-नासिक हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा

पुणे -  महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तो? दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

काम से घर लौट रही थीं महिलाएं

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सडक़ पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।