ममता सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है: मजूमदार

श्री मजूमदार ने ट्वीट कर कहा, ”पश्चिम बंगाल सरकार के लिए एक बड़ा झटका 2016 में 36 हजार शिक्षकों की भर्ती को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया। उच्च न्यायालय ने माना कि शिक्षक के चयन के लिए नियमों का उल्लंघन किया गया था।”

ममता सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है: मजूमदार

कोलकाता - पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा 36 हजार शिक्षकों की भर्ती रद्द किये जाने को लेकर कहा कि ममता सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

श्री मजूमदार ने ट्वीट कर कहा, ”पश्चिम बंगाल सरकार के लिए एक बड़ा झटका 2016 में 36 हजार शिक्षकों की भर्ती को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया। उच्च न्यायालय ने माना कि शिक्षक के चयन के लिए नियमों का उल्लंघन किया गया था।”

उन्होंने कहा, ”असफल मुख्यमंत्री ने इन युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।”

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आज 36 हजार अप्रशिक्षित शिक्षकों की नौकरी रद्द कर दी। न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने यह अभूतपूर्व आदेश दिया।