अब किरेन रिजिजू नहीं अर्जुन राम मेघवाल होंगे कानून मंत्री

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन जारी हुआ

अब किरेन रिजिजू नहीं अर्जुन राम मेघवाल होंगे कानून मंत्री

नई दिल्ली : मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला मोदी सरकार की कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है जहां पर अब कानूनी मंत्री किरेन रिजिजू की जगह पर नए मंत्री को जगह दी गई है। यहां पर रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाएंगे। आपको बताते चले कि, यहां पर बदलाव को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन जारी हुआ था जिसमें कहा गया कि, मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। रिजिजू को अर्थ एंड साइंस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। बता दे कि, रिजिजू को 2021 में कानून मंत्री बनाया गया था। आपको बताते चले कि, पूर्व कानून मंत्री किरेन रिजिजू का बयान सामने आया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसमें कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं। उन्होंने रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था। कहा था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।