विकास भारती के अध्यक्ष डा.अजय कुमार सिंह और महासचिव पद्म श्री अशोक भगत फिर बने

बैठक के बाद संस्था के अध्यक्ष डा.अजय कुमार ने आज बताया कि झारखण्ड के 27 हजार गांवों में संस्था की उपस्थिति है।

विकास भारती के अध्यक्ष डा.अजय कुमार सिंह और महासचिव पद्म श्री अशोक भगत फिर बने

रांची - झारखंड में विकास भारती की कार्यकारणी एवम वार्षिक आम सभा की बैठक 24 एवम 25 जून को अध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह और संस्था प्रमुख सह महा सचिव पद्मश्री अशोक भगत की उपस्थिति में बिशुनपुर, गुमला मुख्यालय में हुई।

बैठक के बाद संस्था के अध्यक्ष डा.अजय कुमार ने आज बताया कि झारखण्ड के 27 हजार गांवों में संस्था की उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि आप सबों की शुभकामना से हम स्वास्थ्य ,कौशल विकास, कृषि, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में पिछले 40 वर्षो से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संस्थान के आर्थिक लेखा एवम कार्यों का सही दस्तावेज संकलन,एवम परियोजना की त्रुटिहीन योजना बनाने के लिए आज विभिन्न प्रकल्पों के प्रमुख और प्रभारियों के साथ बैठक की गई।

इस दो दिवसीय बैठक कार्यशाला और आम सभा में इस संस्था के संस्थापक पद्मश्री अशोक भगत को पुनः विकास भारती का महासचिव एवम डॉ अजय कुमार सिंह को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

दो दिवसीय बैठक में झारखण्ड के सभी 24 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुये। बैठक में उपाध्यक्ष रंजना चौधरी, अनिल भगत, संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, डॉ आर पी सिंह रतन,कोषाध्यक्ष बसन्त ओहदार, निखिलेश मैथी, सम्राट जी, कुंती देवी, ज्यादा मंगल उरांव के साथ साथ 300 प्रतिनिधि शामिल हुये।