झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर 9:00 बजे दिन तक 11.78 प्रतिशत मतदान

राज्य की इन चार सीटों पर शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा

झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर 9:00 बजे दिन तक 11.78 प्रतिशत मतदान

रांची: लोकसभा निर्वाचन के चौथे चरण में झारखंड के सिंहभूम, खूँटी, पलामू और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में आज सुबह 7:00 से मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और इस दौरान 9:00 बजे दिन तक11.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के खूंटी में 12.20 प्रतिशत, पलामू में 11.47 प्रतिशत लोहरदगा में 10.97 प्रतिशत और सिंहभूम में 12.67 प्रतिशत मतमतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य की इन चार सीटों पर शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा।

इन चार सीटों पर जिन प्रमुख उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में बंद होगा उनमें खूंटी से केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ,सिंहभूम से भाजपा की गीता कोड़ा और झामुमो की जोबा मांझी ,लोहरदगा से भाजपा के समीर उरांव और कांग्रेस के सुखदेव भगत तथा निर्दलीय चंबल लिंडा, पलामू से भाजपा के बी डी राम और राजद की ममता भुइया शामिल है।