संधवां ने पूर्व उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया

आज यहां जारी एक बयान में विधानसभा अध्यक्ष संधवां ने कहा कि एक दिग्गज राजनीतिज्ञ, प्रख्यात वक्ता एवं लेखक और पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नहीं रहे

संधवां ने पूर्व उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया

चंडीगढ़ - पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने शुक्रवार को विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक बयान में विधानसभा अध्यक्ष संधवां ने कहा कि एक दिग्गज राजनीतिज्ञ, प्रख्यात वक्ता एवं लेखक और पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नहीं रहे। श्री सिंह के निधन से हमने एक बेमिसाल व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति दे।