श्रेयस अय्यर ने पूरे किए 2000 वनडे रन

वहीं वल्र्ड कप 2023 का सबसे लंबा सिक्स भी जड़ा

श्रेयस अय्यर ने पूरे किए 2000 वनडे रन

मुंबई : श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए वनडे में 2000 रन पूरे किए हैं। वहीं अय्यर ने वल्र्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में 56 गेंदों में 82 रन की धमाकेदार पारी खेली। लेकिन वो शतक से चूक गए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2 हजार का आंकड़ा भी छुआ। वह भारत के लिए सबसे कम पारियों में दो हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 

इससे पहले शुबमन गिल भारत के लिए सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 38 पारियों में ये कारनामा हासिल किया है। दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जिन्होंने 48 पारियों में दो हजार रन पूरे किए। वहीं श्रेयस अय्यर ने अपनी 49वीं पारी में दो हजार के आंकड़े के पार पहुंचे। पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू और सौरव गांगुली ने 52-52 पारियों में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का जड़ा है। उन्होंने कसुन रजिथा द्वारा डाले गए 36वें ओवर की चौथी गेंद पर 106 मीटर का सिक्स जड़ा। 

रजिथा ने लेंथ गेंद डाली, जिसके बाद अय्यर ने फ्रंटफुट पर आककर झन्नाटेदार शॉट खेला, जो लॉन्ग ऑफ के ऊपर से सिक्स के लिए गया। अय्यर 106 मीटर का सिक्स जडऩे के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल से दो कदम आगे निकल गए हैं। इससे पहले मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे बड़ा सिक्स मारने का रिकॉर्ड मैक्सवेल के नाम दर्ज था। मैक्सवेल ने नीदरलैंड के विरुद्ध 104 मीटर का सिक्स जमाया था। लिस्ट में तीसरे नंबर पर फिर से अय्यर हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के सामने 101 मीटर का सिक्स जड़ा। उनके बाद, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल का नंबर हैं। मिचेल ने भारत के खिलाफ 98 मीटर सिक्स ठोका था।