साधुओ का जीवन समाज के लिए आदर्श होता है : डॉ स्वाति महाराज

जैन साध्वी सुप्रज्ञा जी महाराज का दीक्षा दिवस मनाया

साधुओ का जीवन समाज के लिए आदर्श होता है : डॉ स्वाति महाराज

करनाल :  जैन साध्वी श्री सुप्रज्ञा जी महाराज का 14 वां दीक्षा दिवस का आयोजन  एस एस जैन सभा द्वारा जैन स्थानक हनुमान गली करनाल में किया गया यह कार्यक्रम उत्तर भारतीय प्रवर्तक आगमरत्नाकर, विद्यावाचस्पति, भगवन श्री सुभद्र मुनि जी महाराज एवं संयम शिरोमणि जैन भारती महासाध्वी श्री सुशील कुमारी जी महाराज की सुशिष्याए प्रवचन प्रभाविका मधुरव्याख्यानी महासाध्वी डॉ श्री स्वाति जी महाराज, एवम परम विदुषी महासाध्वी श्री प्रियंका जी महाराज ठाणे 8 के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर जैन साध्वी सुप्रज्ञा जी महाराज के जीवन पर नाटिका सनमती महिला मण्डल ने प्रस्तुत की।

इस नाटिका को निशा जैन, सुधा, सारिका, शकुंतला, प्रमीर, मंजु, पूनम जैन ने सुरम्य तरीके से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ स्वाति जी महाराज ने कहा कि सुप्रज्ञा का जीवन जैन धर्म के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रज्ञा जी महाराज साध्वी के  सभी मापदण्डों पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि एक साध्वी का जीवन समाज के लिए आदर्श होता है। इस अवसर पर प्रियंका जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डॉ स्वीटी को सम्मानित किया। कार्यक्रम मे सुप्रज्ञा जी महाराज के संसारिक भाई पीयूष, विकास सिंगला को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन जैन ने किया। इस अवसर पर महिला मण्डल ने भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मे अशोक जैन, रतन जैन, राजन जैन, रमन जैन, कृष्ण जैन, सतीश जैन, जयपाल घरौंडा, करमवीर सिंह, आदि उपस्थित थे। छोटे बच्चो ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इनमे सानवी, तनवी, धानवी, आराध्या शामिल थे। कार्यक्रम मे दिल्ली, कैथल पानीपत से समाज के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।