समाज के हर वर्गों का भाजपा को मिल रहा है साथ : विजय दूबे

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं से संतृप्त कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया है

समाज के हर वर्गों का भाजपा को मिल रहा है साथ : विजय दूबे

खड्डा, कुशीनगर : कुशीनगर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार दूबे ने खड्डा विकास खण्ड के हीराछपरा बाजार में रविवार को अपने लिए मतदान करने की अपील के क्रम में जनसभा कर भाजपा को वोट देने की अपील की। सभा को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा और विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने भी संबोधित किया।

अपने संबोधन में भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा ने कहा कि कुशीनगर में भाजपा सरकार में जहां सड़कों का जाल बिछाया गया है वहीं स्वास्थ्य एवं कृषि के क्षेत्र में कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज एवं कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कर कीर्तिमान स्थापित किया गया है। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं से संतृप्त कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कुशीनगर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के कल्याण के लिए चिंता की है इसलिए सभी का समर्थन मिल रहा है। लोग विकास कार्यों का महत्व दे रहे हैं। पुनः सरकार बनने पर क्षेत्र के विकास के लिए  और तेजी लाई जाएगी। जनसभा में उनके साथ चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, अजय गोविंद राव शिशु, सुप्रियमय मालवीय, संग्राम सिंह यादव, द्विग्विजय शर्मा, कार्यक्रम आयोजक ग्राम प्रधान सरवन कुशवाहा, बृजेश कुमार, गणेश कुशवाहा, रामप्यारे कुशवाहा, हिमांशु मिश्रा, धन्नजय पाण्डेय, सतीश खरवार, मनोज पाण्डेय, सुबोध कुशवाहा, दुर्गेश पाठक आदि मौजूद रहे।