आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 19 नवंबर)

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 19 नवंबर)

नयी दिल्ली :  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1835-1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म।
1917-भारत की चौथी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म।
1933-यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
1951-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952-स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।
1977-मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।
1982-नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु।
1986-पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
1994-भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
1995-कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
1997-कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
1998-कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफ़िकल सेंटर ने भरनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का 'वूमेन ऑफ दी इयर' पुरस्कार के लिए चुना।
2000-पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को दो वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा।
2002-आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लास एंजिल्स में निधन।
2005-पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
2006-भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
2007-अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे
गए।
2008-संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
2013-लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।
2015-भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त आर के त्रिवेदी का निधन।
2020-संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और पद्मश्री से सम्मानित दिगम्बर हांसदा का निधन।