सागर और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे यादव

मुख्यमंत्री बीनागंज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस भोपाल लौट आएंगे

सागर और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे यादव

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सागर और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के दौरे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पार्टी की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार डॉ यादव दिन में सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बेलहरा में भाईदूज के अवसर पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्री यादव राजगढ़ जिले के चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बीनागंज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस भोपाल लौट आएंगे।