अमर शहीद सुखदेव को नमन किया शिवराज ने

अमर शहीद सुखदेव का जन्म 15 मई 1907 को पंजाब प्रांत के लुधियाना में हुआ था

अमर शहीद सुखदेव को नमन किया शिवराज ने

भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर आज यहां मुख्यमंत्री निवास स्थित सभाकक्ष में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान ने उनके योगदान का स्मरण भी किया। अमर शहीद सुखदेव का जन्म 15 मई 1907 को पंजाब प्रांत के लुधियाना में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी।