मुख्यमंत्री खट्टर ने महान कांडा को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि महान कांडा का रविवार रात को गुडग़ांव के मेदाता अस्पताल में उपाचार के दौरान निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री खट्टर ने महान कांडा को दी श्रद्धांजलि

सिरसा  - हरियाणा में सिरसा के विधायक एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के अनुज महान कांडा के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और विधायक गोपाल कांडा और उनके परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने महान कांडा की धर्मपत्नी संगीता कांडा को भी सांत्वना दी। उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदना कांडा परिवार के साथ हैं।

बता दें कि महान कांडा का रविवार रात को गुडग़ांव के मेदाता अस्पताल में उपाचार के दौरान निधन हो गया था। सोमवार सुबह साढ़े बजे श्री बाबा तारा जी कुटिया परिसर में अंतिम संस्कार किया गया। बाद दोपहर मुख्यमंत्री मनोहरलाल अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे और चिता के समक्ष पुष्पचक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे विधायक गोपाल कांडा के आवास अलख निरंजन भवन में पहुंचे। जहां पर उन्होंने महान कांडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी। उन्होंनें विधायक गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को ढांढस बंधाया।

इस मौके पर सुभाष गोयल, मोतीलाल कंदोई एडवोकेट, पदम जैन,पुनीत नारंग, राहुल गोयल, लखराम कांडा, धवल कांडा, धैर्य कांडा, जय सिंह कुसुंभी, नरेंद्र सर्राफ, तेजप्रकाश बांसल, बंटी बांसल, अशोक बांसल, इंद्रोश लक्ष्या गुज्जर, अनिल सर्राफ, राजू बांसल, विनोद कनोडिया भी मौजूद थे। उनके साथ ओएसडी जवाहर यादव, निजी सचिव अभिमन्यु, एडीजी हितेश कुमार भी मौजूद थे।