ब्रजमंडल यात्रा पर हमले के दोषियों व षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा: धनखड़

नूंह दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने किया सभी वर्गों से शांति व सामाजिक सौहार्द बनाने का आहान

ब्रजमंडल यात्रा पर हमले के दोषियों व षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा: धनखड़

चंडीगढ़ : नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर हुए हमले और बाद की स्थिति का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जायजा लिया। सभी वर्गों के प्रमुख लोगों से मुलाकात की और प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से मौजूदा कानून व्यवस्था जानकारी प्राप्त की। भाजपा प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश के जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक एवं महामंत्री मोहनलाल बडौली, विधायक संजय सिंह और प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी शामिल रहे।
धनखड़ ने बताया कि मेवात में सभी समुदायों के लोगों का मत है कि ब्रजमंडल यात्रा के दोषियों और षड्यंत्रकारियों को सरकार कड़ी से कड़ी सजा दिलाए ताकि भविष्य में मेवात में शांति व सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोई हिमम्त न करे। धनखड़ ने कहा कि आपकी भावनाओं को भारतीय जनता पार्टी समझती है और सम्मान करती है। पिछले नौ वर्षों में मेवात के लोगों का आपसी भाईचारा बना रहा इसलिए मेवात विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा। मेवात में विकास यह कुछ लोगों को रास नहीं आया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी या षडय़ंत्रकारी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी वर्गों के प्रमुख लोगों से मुलाकात उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल से प्रशासनिक अधिकारियों से स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
एडीजीपी कानून व्यवस्था ममता सिहं, साउथ रेंज रेवाड़ी एडीजीपी एम रविकिरन, डीसी धीरेंद्र खडग़टा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया सहित अन्य वरिष्ठï अधिकारियों ने विस्तार से भाजपा प्रतिनिधि मंडल को अब तक हुई कार्रवाई और मौजूद परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं, सबूतों की पुष्टिï होते ही मुकदमा दर्ज कर आरापियों को  गिरफतार किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध पुख्ता सबूत होने पर माननीय अदालतों में कड़ी सजा दिलाई जा सकेगी। धनखड़ ने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से मेवात में पहले की तरह शांति व सामाजिक सौहार्द का माहौल बहाल करने को कहा।
धनखड़ ने कहा कि  ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुए हमले में जिन नागरिकों , दुकानदारों या अन्य को किसी प्रकार का  नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए सरकार से सिफारिश की जाएगी। धनखड़ ने कहा कि सोशल मीडिया व अन्य मीडिया के माध्यम से कांग्रेस व आप के कुछ नेताओं के भडक़ाऊ ब्यान सावर्जनिक हो चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं और कांग्रेसी नफरत का सामान बेच रहे हैं। इस देश में कांग्रेस का यह दोगलापन नहीं चलेगा।