महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है - बंतो कटारिया

केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा की भाजपा शासित डबल इंजन की सरकारें मिलकर कमजोर, वंचित वर्गों और महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं यह शब्द कहे वरिष्ठ भाजपा नेत्री बंतो कटारिया

महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है - बंतो कटारिया
यमुनानगर-गेल की पूर्व स्वतंत्र निदेशक और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया ने बताया कि सभी मां-बहनों के लिए तीन E ई बहुत जरूरी है, Education (शिक्षा), Employment (रोजगार), Empowerment (सशक्तिकरण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार महिलाओं के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय, देश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत देश भर में महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर इनको अपने पैर पर खड़ा होने के लिए लगातार काम कर रहा है। वर्ष 2014 से पहले 2.35 करोड़ महिलाएं ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई थी। परंतु वर्ष 2014 के बाद मोदी कार्यकाल के दौरान इसमें लगातार वृद्धि हुई और महिला सशक्तिकरण सिर्फ कार्यक्रम तक सीमित ना रहे। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की बहनों को लखपति बनाने का भी संकल्प लिया। इसके बाद इस योजना के जरिए बहने लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। सरकार ने वर्ष 2024 तक 10 करोड महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन सुविधाओं के माध्यम से अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। 
बनतो कटारिया ने कहा कि इस वर्ष के बजट में भी महिलाओं के हितों को ध्यान में रखा गया है। जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित करने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र दिए जा रहे हैं। जिस पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। 
भाजपा नेत्री बनतो कटारिया ने कहा कि हरियाणा सरकार भी समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के साथ-साथ महिलाओं के लिए कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर रही है। म्हारा गांव जगमग गांव के तहत 5,487 गांव में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है। महिला एवम किशोरी सम्मान के तहत बीपीएल परिवारों को 22.5 लाख महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकिन प्रदान किए गए हैं, जिसे महिलाओं के स्वस्थ में सुधार हुआ है। डॉ बी. आर. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत कमजोर आबादी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनुसूचित जाति, विमुक्त और टपरीवास को 80,000 रूपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है। यह योजना सभी के लिए आवास में तेजी लाने में मदद करती है। 
बनतो कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य की डबल इंजन की सरकारें मिलकर कमजोर, वंचित वर्गों और महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं, जिन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे