डीएफएससी एकाउंटैट व क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

डी.एफ.एस.सी. के एकाउंटैट विकास चंद व क्लर्क आजाद को 20 हजार रूपए की रिश्वत के बाद उन्हीं के दफ्तर से गिरफ्तार किया है।

डीएफएससी एकाउंटैट  व क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
यमुनानगर- छछरौली एस.एच.ओ. के ड्राईवर की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य दूसरे मामले में शुक्रवार को डी.एफ.एस.सी. के एकाउंटैट विकास चंद व क्लर्क आजाद को 20 हजार रूपए की रिश्वत के बाद उन्हीं के दफ्तर से गिरफ्तार किया है। इंस्पैक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि बिलासपुर में गुलाब सिंह भटेड़ी की पत्नी का डिपो है और भी अन्य डिपो हैं। उन सबकी एवज में 28 लाख कमिश्न बनती थी। इसे रिलीज करने के लिए दोनों आरोपियों ने 28 हजार की रिश्वत मांगी। डील 20 हजार रूपए में तय हो गई। 
गुलाब सिंह यह पैसे नहीं देना चाहता था और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए विजीलैंस को शिकायत कर दी। जिसके बाद ए.एस.आई.यशवंत सिंह, गुरचरण सिंह, एच.सी. दर्शन सिंह, अनिल व सिपाही सुभाष चंद के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। जैसे ही गुलाब पैसे देने लगा तो टीम ने इशारा पाते ही रंगे हाथों दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पैक्टर सतपाल ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जरूरत महसूस हुई तो रिमांड लिया जाएगा। देखा जाए कि इनके तार कहां-कहां किससे जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि भ्रष्ट कर्मी, अधिकारियों की शिकायत 7015470829 पर की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।