पर्यावरण दिवस पर नो प्लास्टिक यूज का दिया संदेश

प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत करवाकर लोगों को जागरुक किया

पर्यावरण दिवस पर नो प्लास्टिक यूज का दिया संदेश

महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ शहर में आज श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति द्वारा और स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर मुकेश मेहता द्वारा नो प्लास्टिक यूज दिवस मनाया गया जिसके अंदर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत करवाकर लोगों को जागरुक किया। कपड़े व जूट से बने हुए थैले वितरित किए गए। 

शहर की धार्मिक संस्था श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति के प्रधान मुकेश मेहता ने बताया की किस तरह से हम प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करके अपने आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रदूषित वातावरण में रहने के लिए विवश कर रहे है और उनका भविष्य अंधकार में कर रहे हैं प्लास्टिक से होने वाले नुकसान सबसे ज्यादा पॉलिथीन बैग्स कुरकुरे चिप्स वगैरा खाकर या थैली में खाने का सामान डालकर लोगो द्वारा इधर उधर फेंक दिया जाता है जिससे पर्यावरण के साथ साथ पशु भी खाने के लालच में थैली भी खा जाते है। और उनकी मृत्यु भी हो जाती है। या फिर ये प्लास्टिक हमारी नदी, धरती माता को खाने के लिए विवश कर रहे है उन्होंने कहा की सरकार को व्यापारी संगठनों, उद्योगों, उत्पादकों व सामाजिक संस्थाओ से बात कर एक उचित विकल्प निकालना चाहिए। और इससे संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही के आदेश देकर प्लास्टिक की थैलियों को बंद करवाना चाहिए।

इस अवसर पर विशेष रूप से हरी किसन शर्मा (झगडोली वाले), नरेश गोयल, राजेंद्र यादव,  ओमप्रकाश चनेजा, नरेश जोशी, प्रवीण दीवान, सुरेश सैनी, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।