लुधियाना में शिवसेना टकसाली नेता पर हमला
थापर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है
![लुधियाना में शिवसेना टकसाली नेता पर हमला](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202407/image_750x_668817370f805.jpg)
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार की शाम शिवसेना टकसाली नेता संदीप थापर पर निहंगों की वेशभूषा में तीन लोगों ने हमला किया। पुलिस ने यहां संवाददाताओं को बताया कि संदीप थापर स्कूटी चला रहा था। इसी दौरान सिविल अस्पताल के पास तीन लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने थापर के गनमैन को भी पकड़कर उसकी बंदूक छीन ली और फरार हो गये। थापर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।