देश को अस्थिर करने की आम आदमी पार्टी रच रही है साजिश : अनिल सच्चर

देश भर में ‘मोदी भगाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाकर देश को अस्थिर करने में लगी

देश को अस्थिर करने की आम आदमी पार्टी रच रही है साजिश : अनिल सच्चर

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) देश को अस्थिर करने में लगी हुई है। सच्चर ने कहा कि आप पंजाब और दिल्ली में किए जा रहे भ्रष्टाचार से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए देश भर में ‘मोदी भगाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाकर देश को अस्थिर करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। आप प्रदेश सचिव ने कहा कि पंजाब में आप ने अपने एक साल के कार्यकाल में महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक देने के वादे सहित लोगों से किए अपने कई वायदे पूरे नहीं किये है। पंजाब और दिल्ली से भ्रष्टाचार करके गुजरात और हिमाचल चुनाव में आम जनता का पैसा वहां फूंक दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब आप पार्टी को एक साल में ही समझ चुकी है और आने वाले जालंधर लोकसभा सीट के उप चुनाव और नगर निगम के चुनाव में पंजाब की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।