दहेज की मांग को लेकर दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मामला दजॅ

शादी में उसके परिजनोंं ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। शादी पर लगभग 10 लाख रूपये खर्चा आया था।

दहेज की मांग को लेकर दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मामला दजॅ

रादौर- गांव बैंडी की एक महिला के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई। जिस पर पुलिस ने प्रभावित महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष की 2 महिलाओं सहित 4 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया। गांव बैंडी की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 10 दिसंबर 2018 को अभिषेक कुमार निवासी चौधरी कॉलोनी, आजाद नगर, यमुनानगर के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था।

शादी में उसके परिजनोंं ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। शादी पर लगभग 10 लाख रूपये खर्चा आया था। लेकिन शादी के बाद उसे ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर तंग किया गया और उसे कम दहेज लाने के ताने मारे गए। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। दहेज की मांग को लेकर महिला के पति अभिषेक, ससुर नरेश कुमार, सास परमजीत व कोमल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर प्रभावित महिला ने मामले की जानकारी अपने मायके के लोगों को दी। मामले को लेकर दोनो पक्षों की कई बार बैठके हुई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। जिससे परेशान महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने प्रभावित महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया।