हाथरस दुर्घटना पर शोक जताया गया राज्य सभा में

राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही शुरु होने पर सदन को इस दुर्घटना की जानकारी दी और इस पर दुख व्यक्त किया

हाथरस दुर्घटना पर शोक जताया गया राज्य सभा में

नयी दिल्ली : राज्य सभा में बुधवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई एक दुर्घटना पर गहरा शोक जताया गया, जिसमें भगदड़ के दौरान सैंकडों लोगों की माैत हो गयी है। राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही शुरु होने पर सदन को इस दुर्घटना की जानकारी दी और इस पर दुख व्यक्त किया।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि यह सदन समवेत स्वर से इस घटना पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और पीड़ित परिजनों के प्रति सहानुभूति और समवेदना जताता है। यह सदन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।