डॉ श्रुति एंव डॉ साधना की एन्टी करप्शन में हुई नियुक्ति

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने नियुक्ति पत्र सौंप दिलाई शपथ

डॉ श्रुति एंव डॉ साधना की एन्टी करप्शन में हुई नियुक्ति

 करनाल। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने राष्ट्रीय टीम के शिक्षा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए दिल्ली की विख्यात शिक्षाविद डॉ श्रुति दत्त को नेशनल चेयरपर्सन, शिक्षा प्रकोष्ठ एंव विख्यात शिक्षाविद डॉ साधना कुशवाहा को राष्ट्रीय मुख्य निदेशक, शिक्षा प्रकोष्ठ नियुक्त किया। राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने नव नियुक्त पदाधिकारी डॉ श्रुति दत्त एंव डॉ साधना कुशवाहा को नियुक्ति पत्र सौंपकर सत्यनिष्ठा एंव पद की गरिमा में रहते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर डॉ श्रुति एंव डॉ साधना को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेशनल डायमंड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ श्रुति एंव डॉ साधना ने कहा कि वह अपने पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य करेंगी और ज्यादा से ज्यादा लोगो को संगठन के उद्देश्यों के साथ जोड़ेंगी। 

इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सम्पूर्ण भारतवर्ष के सभी राज्यों में भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। संगठन का प्रमुख उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगो को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यों में भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए शिक्षण संस्थानों व अन्य स्थानों पर सेमिनारों का आयोजन करना, हस्ताक्षर अभियान व शपथ ग्रहण अभियान चलाना, एंटी करप्शन से सम्बंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन करना, अवाम में कानून का पालन करने का प्रचार प्रसार करना, पुलिस व प्रशासन विभाग के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित कर सच्चाई व ईमानदारी का प्रचार प्रसार करना आदि है।