गुरु नानक खालसा कॉलेज ने मनाया लोहड़ी पर्व

आयोजन के उपलक्ष पर कॉलेज प्राचार्य डॉ हरिंदर सिंह कंग, सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। सभी ने लोहड़ी की अग्नि में आहुति देकर लोहड़ी पर्व प्रारंभ किया व लोक गीतों के मध्यम से सभी ने आनंद प्राप्त किया।

गुरु नानक खालसा कॉलेज ने मनाया लोहड़ी पर्व
गुरु नानक खालसा कॉलेज ने मनाया लोहड़ी पर्व
यमुना नगर- उत्तर भारत के हरियाणा और पंजाब के राज्यों में लोहड़ी पर्व  धूमधाम से मनाया जाता है।  गुरु नानक खालसा कॉलेज के सभी स्टाफ और विद्यार्थियों ने लोहड़ी का पर्व धूम धाम से मनाया। आयोजन के उपलक्ष पर कॉलेज प्राचार्य डॉ हरिंदर सिंह कंग, सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। सभी ने लोहड़ी की अग्नि में आहुति देकर लोहड़ी पर्व प्रारंभ किया व लोक गीतों के मध्यम से सभी ने आनंद प्राप्त किया। इस उपलक्ष पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई संदेश दिया। मौके पर उपस्थित कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉ अमृता प्रीतम,डॉ बोध राज,अशोक खुराना,डॉ मीनू कपूर, डॉ विजय शर्मा, डॉ इकबाल सिंह, और डॉ तिलक राज ने विशेष रूप से लोहड़ी का महत्त्व समझाते हुए सभी से अपने विचार साझे किए। साथ ही साथ सभी के बीच मूंगफली का प्रसाद भी वितरित किया गया।