झारखंड में अपराधियों की गोली से घायल भाजपा नेता राजेंद्र साहू की इलाज के दौरान मौत

लातेहार जिले के बालूमाथ में बीते 12 अगस्त को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी

झारखंड में अपराधियों की गोली से घायल भाजपा नेता राजेंद्र साहू की इलाज के दौरान मौत

रांची : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की नेता सह कोयला कारोबारी राजेन्द्र साहू की इलाज के दौरान मेडिका अस्पताल में सोमवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लातेहार जिले के बालूमाथ में बीते 12 अगस्त को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। छाती, बांह और जांघ में श्री साहू को गोली लगी थी। गंभीर स्थिति में श्री साहू को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।

श्री साहू के मौत की खबर मिलने के बाद बालूमाथ में आक्रोशित लोगों ने बवाल किया तथा एक घर में तोडफ़ोड़ किया और एक स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया।इलाके में तनाव की स्थिति व्याप्त है। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हालांकि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।