बॉलीवुड फिल्म 12वीं फेल हुई ऑस्कर की दौड़ में शामिल, अभिनेता विक्रांत मैसी ने किया कंफर्म

इसके साथ ही फिल्म के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। फिल्म 12वीं फेल अब ऑस्कर की रेस में भी शामिल हो गई है

बॉलीवुड फिल्म 12वीं फेल हुई ऑस्कर की दौड़ में शामिल, अभिनेता विक्रांत मैसी ने किया कंफर्म

बॉलीवुड : में अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए अलग पहचान बनाने वाली अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल ने दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया है। फिल्म 1 महीने पहले सिनेमाघर में रिलीज हुई थी जो लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म का डायरेक्शन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है जो की एक बेहद छोटे बजट की फिल्म है। इस फिल्म को काफी कम स्क्रीन पर रिलीज किया गया लेकिन क्रिटिक्स की जबरदस्त तारीफ इस फिल्म को मिली है। फिल्म में शानदार अभिनय की वह दौलत बॉक्स ऑफिस पर इसने कमाल कर दिया।

इस फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी ने जनता को अपने काम से बहुत इंप्रेस किया है। फिल्म की कहानी भी बेहद इमोशनल है जिससे लोगों ने खुद का जवाब भी महसूस किया। यह एक ऐसी फिल्म है जो सरप्राइज हिट बनी है। इसके साथ ही फिल्म के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। फिल्म 12वीं फेल अब ऑस्कर की रेस में भी शामिल हो गई है जिसका खुलासा खुद विक्रांत मैसी ने किया है। विक्रांत ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी यह दमदार फिल्म इंडिपेंडेंस नॉमिनेशंस के जरिए ऑस्कर की रेस में शामिल हुई है।

विक्रांत ने कहा कि उन्हें यह तो मालूम था की फिल्म जनता के दिलों में जगह बनाएगी लेकिन ऑस्कर की रेस में शामिल होगी इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि दर्शकों ने इस फिल्म को एक नहीं बल्कि दो-तीन बार जाकर सिनेमा घरों में देखा है जिससे दर्शकों का प्यार उन्हें मिला है। इस फिल्म ने यह भी साबित किया है कि दर्शक अच्छी सिनेमा को देखने में आज भी इच्छुक है। फिल्मी सिर्फ इंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि अच्छी कहानी की बदौलत भी चल सकती हैं।