नेपाल में पिछले 10 महीनों में आठ लाख से अधिक पर्यटक आये

नेपाल के पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि के दौरान, 890,678 विदेशी पर्यटक देश में आए

नेपाल में पिछले 10 महीनों में आठ लाख से अधिक पर्यटक आये

काठमांडू: नेपाल में वर्ष 2023 में पिछले 10 महीनों में आठ लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।

नेपाल के पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि के दौरान, 890,678 विदेशी पर्यटक देश में आए हैं, जिसमें अक्टूबर में आने वाले पर्यटकों की संख्या 117,000 रही। पिछले वर्ष 2022 में इसी महीने में 88,582 पर्यटक आये थे। पर्यटकों की पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष महत्वपूर्ण वृद्धि हुयी है।

अक्टूबर में पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या भारत से आयी, जिनकी कुल संख्या 18,480 थी। इसके बाद अमेरिका से 14,879, यूके से 8,217, चीन से 6,880, ऑस्ट्रेलिया से 6,075, जर्मनी से 5,911, फ्रांस से 5,271, बंगलादेश से 4,292, श्री लंका से 2,507 और इटली से 2,467 पर्यटक आये।