न्याय यात्रा पर ‘‘सुनियोजित हमलों’’ के विरोध में सोमवार को विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

इस दौरान यह उजागर किया जाएगा कि कैसे (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी)

न्याय यात्रा पर ‘‘सुनियोजित हमलों’’ के विरोध में सोमवार को विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

असम : कांग्रेस असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर ‘‘सुनियोजित हमलों’’ के खिलाफ अपने राज्य और जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने रविवार को यह घोषणा की।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर आरोप लगाते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि असम में यात्रा के प्रवेश करने के बाद से ‘‘भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री अपने गुंडों का उपयोग करके हमारे काफिले, संपत्तियों और नेताओं पर लगातार हमले कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले को हर भारतीय को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह भाजपा के फासीवाद और गुंडागर्दी को उजागर करता है। पूरे भारत में पीसीसी और डीसीसी को कल शाम बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान यह उजागर किया जाएगा कि कैसे (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) अपने भ्रष्ट मुख्यमंत्री के माध्यम से असम में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।