असम : पुलिस ने हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गोली मारी, घायल

अधिकारी ने बताया कि पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए कालियाबोर में स्थान पर ले गई थी

असम : पुलिस ने हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गोली मारी, घायल

असम :  नागांव जिले में बुधवार को पुलिस ने हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति को कथित आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया गया था।

रूपहीहाट में पुलिस ने डकैती और लूटपाट के विभिन्न मामलों में कथित संलिप्तता को लेकर व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए कालियाबोर में स्थान पर ले गई थी, वहां से पिस्तौल बरामद होने के बाद आरोपी ने बरामद हथियार से पुलिस पर गोली चला दी।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान उमर फारुक के रूप में हुई है। घायल आरोपी को पहले नागांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में आगे के इलाज के लिए गौहाटी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया।