भाजपा की गलत नीतियों से बेरोजगारी चरम पर और युवाओं को रोजगार के लिए विदेशों का रुख करने पर मजबूर होना पड़ रहा है : मेवा सिंह

मेवा सिंह ने आज बाबैन के गांव सुनारियां से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की

भाजपा की गलत नीतियों से बेरोजगारी चरम पर और युवाओं को रोजगार के लिए विदेशों का रुख करने पर मजबूर होना पड़ रहा है : मेवा सिंह
भाजपा की गलत नीतियों से बेरोजगारी चरम पर और युवाओं को रोजगार के लिए विदेशों का रुख करने पर मजबूर होना पड़ रहा है : मेवा सिंह

बाबैन- लाडवा के विधायक मेवा  सिंह  ने आज बाबैन के गांव सुनारियां में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव सुनारियों में घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों पर आधारित तीन-तीन पोस्टर भी वितरित किए। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक मेवा सिंह ने कहा कि भाजपा ने सभी के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा की गलत नीतियों कारण आज बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है और युवाओं को रोजगार के लिए अब विदेशों का रुख करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों को उनकी फसलों का पुरा भाव न मिलने से किसान हताश और परेशान होकर रह गया है। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी मांगों का पूरा नहीं किया जा रहा है। आज हक मांगने वाले सरपंचों और सरकारी कर्मचारियों की आवाज को दबाने के लाठीचार्ज करवा तानाशाही का प्रमाण दिया जा रहा है। आज नशा तस्करों को राजनीतिक संरक्षण मिलने से आज का युवा नशे की दलदल में धंसता जा रहा है जिससे उनकी भविष्य बर्बाद हो रहा है।


मेवा  सिंह  ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपये करने के अलावा परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी को खत्म किया जाएगा। 300 यूनिट बिजली फ्री करने के अलावा गैस का सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य देना सुनिश्चित करने के अलावा गांवों में गरीब लोगों को 100 वर्ग गज का फ्री रिहायशी प्लॉट व 2 कमरों का मकान बनाकर दिए जाएगें। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वे भाजपा का बहिष्कार करे क्योंकि यदि लोगों ने भाजपा का फिर से समर्थन किया तो आने वाले दिनों में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं रहेगा और तानाशाही का बोलबाला हो जाएगा। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वे आने वाले सुरक्षित भविष्य के लिए कांग्रेस का सहयोग व समर्थन करे। इस अवसर पर जयपाल पांचाल, संजीव भूखड़ी, सुरमख सुनारियों, संजीव चोपड़ा, भगवंत विर्क, रोहित शर्मा, रामपाल सैनी, धर्मवीर बधवार, अजय बुधवार के अलावा अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।