चेन्नई में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत
वहीं, शहर के बारिश प्रभावित अलग-अलग हिस्सों में दो शव मिले, जिनमें से एक पुरुष का और एक महिला का था।
![चेन्नई में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202312/image_750x_656eb6740eac0.jpg)
चेन्नई : बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि दो पीड़ितों की मौत करंट लगने से हुई, जबकि शहर के पॉश इलाके बीसेंट नगर में एक व्यक्ति पर पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं, शहर के बारिश प्रभावित अलग-अलग हिस्सों में दो शव मिले, जिनमें से एक पुरुष का और एक महिला का था। चक्रवात ‘मिगजॉम’ की वजह से सोमवार को शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई।