गुरूग्राम बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि इसके बाद साइबर अपराध पुलिस थाने ईस्ट में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गुरूग्राम बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

हरियाणा :  गुरुग्राम में बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी के सिलसिले में एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह अब तक 60 लोगों से इसी तरह की ठगी कर चुका है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अब तक धोखाधड़ी से करीब छह करोड़ रुपये कमाए हैं। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने छह मई को साइबर क्राइम पुलिस थाने ईस्ट में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसे अपनी बीमा पॉलिसी को लेकर कुछ दिक्कतें थी।

 

उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति ने टोल फ्री नंबर के माध्यम से संपर्क किया, तो एक जालसाज ने खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर निपटान के नाम पर फोन किया और बाद में धोखाधड़ी से उसके बैंक खाते से 1.97 करोड़ रुपये स्थानांतरित कर लिए।

 

पुलिस ने कहा कि इसके बाद साइबर अपराध पुलिस थाने ईस्ट में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी जसवीर ने शनिवार को गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।