झारखंड में खेल और खिलाडिय़ों का सुनहरा कल सुनिश्चित कर रही सरकार

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल और खिलाडिय़ों के विकास के लिए कई प्रयास विगत साढ़े तीन वर्ष में हुए है

झारखंड में खेल और खिलाडिय़ों का सुनहरा कल सुनिश्चित कर रही सरकार

रांची : झारखंड में खनिजों से अधिक मूल्यवान खिलाडिय़ों को मानने वाले विजनरी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयास से खेल और खिलाडिय़ों का इस्तेकबाल उनका सुनहरा कल कर रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल और खिलाडिय़ों के विकास के लिए कई प्रयास विगत साढ़े तीन वर्ष में हुए हैं, जिसका प्रतिफल है कि आज खेल के क्षेत्र से जुड़ा झारखण्ड का हर वर्ग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एशिया महाद्वीप में पहली बार महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी की मेजबानी झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में हो रहा है। इस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लगभग सभी टीम रांची पहुंच चुकी है। राज्य में आयोजित हो रहे महिला हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में एशिया की छह प्रमुख टीमें भाग ले रही हैं, जिसका आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक रांची में होगा। इससे पूर्व सिमडेगा में नेशनल जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहां पूरे भारत से आये खिलाडिय़ों ने भाग लिया था।