अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस

मध्यप्रदेश से हथियार निर्माता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 22 हथियारों की बरामदगी हुई है।

अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस

पंजाब : पुलिस ने मध्य प्रदेश स्थित एक हथियार निर्माता सहित दस लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा किया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि कुल 22 हथियार बरामद किए गए हैं।  यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) और खन्ना पुलिस ने मध्यप्रदेश से संचालित एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया और हथियार की आपूर्ति करने वाले दो तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया।

 

मध्यप्रदेश से हथियार निर्माता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 22 हथियारों की बरामदगी हुई है।”  उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।