नीतीश ने केदारनाथ सिंह के निधन पर जताया शोक

कहा, स्व. केदारनाथ सिंह का अपनी जन्मभूमि सिमरिया से विशेष लगाव था

नीतीश ने केदारनाथ सिंह के निधन पर जताया शोक

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के ज्येष्ठ पुत्र केदारनाथ सिंह के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कुमार ने शनिवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. केदारनाथ सिंह का अपनी जन्मभूमि सिमरिया से विशेष लगाव था। वह एक साहित्यकार थे। उनके कई काव्य संग्रह प्रकाशित हैं, जिनमें ‘आंका सूरज, बांका सूरज’ चर्चित है। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

´