प्रधानमंत्री ने सुलोचना दीदी के निधन पर व्यक्त किया शोक
श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सुलोचना जी के निधन से भारतीय सिनेमा में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है।
![प्रधानमंत्री ने सुलोचना दीदी के निधन पर व्यक्त किया शोक](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202306/image_750x_647d5766ebed9.jpg)
नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी और मराठी की प्रसिद्ध अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सुलोचना जी के निधन से भारतीय सिनेमा में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है। उनके अविस्मरणीय प्रदर्शन ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया और उन्हें कई पीढ़ियों के लोगों का प्रिय बना दिया। उनके अभिनय के माध्यम से उनकी सिनेमाई विरासत जीवित रहेगी। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”
उल्लेखनीय है कि पद्मश्री और महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित 94 वर्षीय सुलोचना दीदी का दादर के एक निजी अस्पताल में आज निधन हो गया।