राजस्थान ऐसा जन्मदिन का तोहफा सबको मिले, भजनलाल शर्मा को दोहरी खुशी, बर्थडे के दिन ली सीएम पद की शपथ

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में प्रचंड जीत हासिल की है।

राजस्थान  ऐसा जन्मदिन का तोहफा सबको मिले, भजनलाल शर्मा को दोहरी खुशी, बर्थडे के दिन ली सीएम पद की शपथ

राजस्थान :  नए मुख्यमंत्री के तौर पर भजनलाल शर्मा ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। राज्यपाल कलराज मिश्रा ने उन्हें पद और गोपनीयता के शपथ दिलाई। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री के तौर पर दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि हाल में ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में प्रचंड जीत हासिल की है। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में पहले बार के विधायक चुने गए भजन लाल शर्मा के नाम पर सहमति बनी और उन्हें पार्टी की ओर से राज्य की कमान सौंप गई। 

दिलचस्प बात यह भी है कि आज भजनलाल का जन्मदिन है और जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बड़ी खुशी मिली है। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने एक ऐसे राज्य की कमान संभाली है जो राजनीतिक दृष्टिकोण से भाजपा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। राज्य में लोकसभा की 25 सीटें हैं। वर्तमान में भाजपा का सभी सीटों पर कब्जा है। हालांकि भजनलाल के सामने 2024 में पार्टी को फिर से इन सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी। 

 

मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के बाद भजनलाल शर्मा राजस्थान में भाजपा की ओर से तीसरे मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत की जगह ली है। 2018 में राज्य में भाजपा को हार मिली थी। हालांकि 2023 के चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं में इसको लेकर जबरदस्ती तरीके से उत्साह है।