केडी-द डेविल में धर्मा की भूमिका निभाएंगे रमेश अरविंद

उनके लुक और किरदार के नाम को देखकर प्रशंसक अनुमान लगा रहे

केडी-द डेविल में धर्मा की भूमिका निभाएंगे रमेश अरविंद

मुंबई:  दक्षिण भारतीय अभिनेता रमेश अरविंद फिल्म केडी-द डेविल में धर्मा की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

ध्रुव सरजा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म केडी-द डेविल मेंअ रमेश अरविंद धर्मा की भूमिका निभाएंगे। उनके लुक और किरदार के नाम को देखकर प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि रमेश फिल्म में एक धार्मिक अवतार में नजर आएंगे। 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित पीरियड एक्शन एंटरटेनर, केडी - द डेविल में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, संजय दत्त और वी रविचंद्रन भी हैं।
केवीएन प्रोडक्शंस प्रस्तुत केडी-द डेविल, का निर्देशन प्रेम ने किया है। यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।